Health लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Health लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 27 मार्च 2020

कोरोना वायरस - जानकारियां

कोरोना वायरस - जानकारियां

कोरोना वायरस ज़रूरी जानकारियां

कोरोनावायरस (Coronavirus) कई प्रकार के विषाणुओं (वायरस) का एक समूह है जो स्तनधारियों और पक्षियों में रोग उत्पन्न करता है। यह आरएनए वायरस होते हैं। इनके कारण मानवों में श्वास तंत्र संक्रमण पैदा हो सकता है जिसकी गहनता हल्की (जैसे सर्दी-जुकाम) से लेकर अति गम्भीर (जैसे, मृत्यु) तक हो सकती है। [1][2][3] गाय और सूअर में इनके कारन अतिसार हो सकता है जबकि इनके कारण मुर्गियों के ऊपरी श्वास तंत्र के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। इनकी रोकथाम के लिए कोई टीका (वैक्सीन) या विषाणुरोधी (antiviral) अभी उपलब्ध नहीं है और उपचार के लिए प्राणी की अपने प्रतिरक्षा प्रणाली पर निर्भर करता है। अभी तक रोगलक्षणों (जैसे कि निर्जलीकरण या डीहाइड्रेशन, ज्वर, आदि) का उपचार किया जाता है ताकि संक्रमण से लड़ते हुए शरीर की शक्ति बनी रहे।
चीन के वूहान शहर से उत्पन्न होने वाला 2019 नोवेल कोरोनावायरस इसी समूह के वायरसों का एक उदहारण है, जिसका संक्रमण सन् 2019-20 काल में तेज़ी से उभरकर 2019–20 वुहान कोरोना वायरस प्रकोप के रूप में फैलता जा रहा है।[4][5][6] हाल ही में WHO ने इसका नाम COVID-19 रखा।[7]



रविवार, 22 सितंबर 2019

मोबाइल फ़ोन से होने वाली बीमारियां | Mobile phone se hone wali bimariyan hindi me

मोबाइल फ़ोन से होने वाली बीमारियां | Mobile phone se hone wali bimariyan hindi me

आपका मोबाइल कर सकता है आपको बीमार

Mobile phone se hone wali bimariyan hindi me

Source : एरिब.आई आर
               अबना

Brief

आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के नतीजे में अलग अलग तरह की बीमारियां सामने आती हैं जो इन्सान की सेहत के लिए बहुत ख़तरनाक हो सकती हैं।
Source: abna
आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के नतीजे में अलग अलग तरह की बीमारियां सामने आती हैं जो इन्सान की सेहत के लिए बहुत ख़तरनाक हो सकती हैं।
पिछले कुछ साल और प्रौद्योगिकी के काल में मोबाइल फ़ोन, टैबलेट और लैपटॉप, आज की ज़िन्दगी का अटूट हिस्सा बन गए हैं। संपर्क के नए साधन अपने साथ अनेक प्रकार की बीमारी भी लाए हैं जो दीर्घावधि में इन्सान के लिए ख़तरनाक हैं।मोबाइल को सोते वक़्त क़रीब रखने के कारण नींद में रुकावट होती है और इसके जारी रहने से अनेक प्रकार की लंबे समय तक रहने वाली बीमारियों का ख़तरा रहता है।मोबाइल पर बार बार मैसेज लिखने और भेजने से रीढ़ की हड्डी पर बहुत दबाव पड़ता है। चूंकि मैसेज लिखते व भेजते वक़्त व्यक्ति विशेष मुद्रा में होता है जिसका गर्दन और कांधे पर बुरा प्रभाव पड़ता है और इसी प्रकार रीढ़  की हड्डी के लिए भी अनेक प्रकार की मुश्किलें पैदा हो जाती हैं।डाक्टरों का मानना है कि मोबाइल से निकलने वाली किरणों से त्वचा पर झुर्रियां पड़ती हैं। इन किरणों से त्वचा के सेल मर जाते हैं और इसके नतीजे में त्वचा पर झुर्रिया पड़ती हैं।लैपटॉप, टैबलेट, और टेलीविजन जैसे संपर्क के साधन इन्सान की आंख की रौशनी को कमज़ोर कर देते हैं।शोधकर्ताओं का मानना है कि हाथ में मोबाइल लगातार पकड़े रहने से उंगलियों और हाथ के शिनाओं में सूजन आ जाती है।