भारतीय अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए मदद कर रहे हैंः अमेरिका
जुलाई ३१, २०१९ - १०:२४ PM News Code : 966111 Source : parstodayLink:
![]() |
| ABNA |
पोम्पिओ का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में मदद के लिए अमरीका, भारत के साथ कड़ी मेहनत कर रहा है।
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि भारत को उसकी अर्थव्यवस्था के विकास के अवसर उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका, ट्रम्प प्रशासन की हिंद-प्रशांत रणनीति के अन्तर्गत भारत सरकार के साथ कड़ी मेहनत कर रहा है। पीटीआई के अनुसार अमरीकी विदेशमंत्री पोम्पिओ ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की यात्रा पर उनके साथ गए संवाददाताओं से एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारी हिंद-प्रशांत रणनीति अच्छी तरह से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह न केवल उनके लिए बल्कि अमेरिका के लिए भी फलदायी होगी। पोम्पिओ ने कहा कि हमने इन गठबंधनों को बनते देखा है। अमरीकी विदेशमंत्री का कहना था कि हम भारत की अर्थव्यवस्था में वृद्धि के अवसर प्रदान करने के लिए भारत सरकार के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अमरीकी विदेशमंत्री पोम्पिओ की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है कि जब कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कर और शुल्क सहित द्विपक्षीय व्यापार के व्यापक मुद्दों पर वार्ता के लिए भारत का दौरा किया था।
ज्ञात रहे कि अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने इससे पहले कोलोराडो में कहा था कि सन 2018 में दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़कर 142 अरब डॉलर हो गया है। उन्होंने कहा कि सन 2025 तक इसके 238 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
ज्ञात रहे कि अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने इससे पहले कोलोराडो में कहा था कि सन 2018 में दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़कर 142 अरब डॉलर हो गया है। उन्होंने कहा कि सन 2025 तक इसके 238 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
bhartiya-arthvyavastha-americaa

0 टिप्पणियाँ: